लाइव न्यूज़ :

सीआईएस देशों के साथ हवाई संपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा भारत

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे विश्व कोरोना वायरस जनित महामारी से उबर रहा है, केंद्र सरकार भारत और ‘स्वतंत्र देशों के समूह’ (सीआईएस) के घटक देशों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सीआईएस में अजरबैजान, आर्मीनिया, बेलारूस, जॉर्जिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मोल्डोवा, रूस, ताजीकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूक्रेन शामिल है। सिंधिया ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे लगता है कि भारत और सीआईएस देशों के बीच संबंधों के विकास के लिए यह सही समय है। मुझे लगता है कि भारत सहयोग, निवेश और निर्माण करने के लिए तैयार है। हम भूमि और हवा दोनों में अपने संबंध मजबूत करने की प्रतीक्षा में हैं।”

सिंधिया ने कहा कि दिल्ली और सीआईएस के ज्यादातर देशों के बीच उड़ान में लगने वाला समय दिल्ली और भारत में किसी राज्य के बीच लगने वाले समय से कई गुना कम है। उदाहरण के लिए, दिल्ली और बिश्केक के बीच हवाई यात्रा में दो घंटे लगते हैं तथा दिल्ली और दुशांबे के बीच ढाई घंटे का समय लगता है।

उन्होंने कहा ‘‘कई तरह से आप हमारे बहुत अधिक करीब हैं। हमें इसका लाभ लेना चाहिए।” सिंधिया ने कहा कि महामारी के दौरान भी सीआईएस के ज्यादातर देशों के साथ भारत ने वायु सेवा समझौता किया था।

उन्होंने कहा, “विश्व में हम जैसे-जैसे महामारी से उबर रहे हैं, और मैं समझता हूं कि हम उस प्रक्रिया में हैं, मैं विमानन और ‘उड़ान’ कार्यक्रमों के जरिये सीआईएस देशों के साथ वायु सम्पर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस