लाइव न्यूज़ :

भारत अनुसंधान के लिए 1,200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जहाज बनाएगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:48 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अक्टूबर भारत अन्वेषण सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक जहाज का निर्माण करने वाला है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह पहली बार है कि भारत समुद्र की गहराई में भूकंपीय संकेतों को भेजने की सुविधा जैसी उन्नत क्षमताओं के साथ इस तरह के जहाज का निर्माण करेगा। अधिकारी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और ‘डीप ओशन मिशन’ के तहत नया जहाज ‘ऑर्डर’ देने की तारीख से तीन साल तक पूरा होने की उम्मीद है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने ओआरवी (समुद्र अनुसंधान पोत) सागर निधि पर पत्रकारों से कहा कि जहाज निर्माण यार्ड को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है लेकिन यह अगले मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शनिवार को चेन्नई बंदरगाह से सागर निधि में रवाना हुए और विभिन्न परियोजनाओं पर वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की। शुक्रवार को उन्होंने यहां भारत के पहले मानवयुक्त समुद्री मिशन ‘समुद्रयान’ की शुरुआत की। ‘सागर निधि’ राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) का एक प्रमुख अनुसंधान पोत है।

नया जहाज सर्वेक्षण और संसाधनों की खोज, समुद्र विज्ञान सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए है और इसमें रडार, भूकंपीय घटक भी शामिल होंगे तथा यह समुद्र तल की विशेषताओं का अध्ययन कर सकता है।

प्रस्तावित नए जहाज पर लगभग 1000 से 1,200 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। यह 38 साल पुराने जहाज ‘ओआरवी सागर कन्या’ का प्रतिस्थापन भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर