लाइव न्यूज़ :

भारत 2021 के अंत तक सभी वयस्कों के टीकाकरण की स्थिति में होगा: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत 2021 के अंत तक देश के सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा।

मंत्री ने नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी के हालात की समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘भारत अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच टीकों की 216 करोड़ खुराक खरीदेगा, जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ खुराक खरीदी जाएंगी।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, हर्षवर्धन ने इस आशंका का जिक्र किया कि वायरस भविष्य में स्वरूप बदल सकता है और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।

मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि हर्षवर्धन ने इस बात को रेखांकित किया कि अब छोटे शहरों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इसमें बताया गया कि हर्षवर्धन ने टीकाकरण तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराए गए टीकों की 70 प्रतिशत खुराक दूसरी खुराक के लिए आरक्षित रखने की आवश्यकता दोहराई।

मंत्री ने छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप में कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और टीकाकरण की दिशा में प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने सूचित किया कि सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से ब्लैक फंगस (म्यूकरमायोसिस) को महामारी के रूप में अधिसूचित करने को कहा गया है।

उन्होंने रेखांकित किया कि देश में नागरिकों को टीके की कुल 19,18,89,503 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार देश में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए टीकों का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहन दे रही है और इस साल के अंत तक देश कम से कम अपने सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू