लाइव न्यूज़ :

भारत ने 150 से अधिक प्राचीन वस्तुएं लौटाने के लिए अमेरिका का आभार जताया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:45 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 27 सितंबर भारत सरकार ने 150 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौटने में ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी कार्यालय को धन्यवाद दिया है और बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिका के लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने के लिए इसकी भूमिका की सराहना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां और प्राचीन वस्तुएं सौंपी, जिन्हें मोदी भारत वापस लाए। मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन, दोनों ने चोरी, अवैध व्यापार और सांस्कृतिक वस्तुओं की तस्करी से निपटने के प्रयासों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि लगभग आधी कलाकृतियां (71) सांस्कृतिक हैं, जबकि अन्य आधी में हिंदू धर्म (60), बौद्ध धर्म (16) और जैन धर्म (9) से संबंधित लघु मूर्तियां हैं।

भारत को प्राचीन कलाकृतियां एवं वस्तुएं सौंपे जाने के लिए मोदी ने अमेरिका की सराहना की।

भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से रविवार को ट्वीट किया गया, ‘‘भारत सरकार की ओर से न्यूयॉर्क के जिला अटॉर्नी कार्यालय और उनके दल को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने भारत को प्राचीन वस्तुएं लौटने में शानदार समर्थन दिया।’’

इन 157 प्राचीन वस्तुओं में 12वीं सदी की नटराज की कांस्य मूर्ती भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो