आज ही भारतीय सेना ने POK में की थी सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को कर दिया नेस्तानाबूद

By भाषा | Updated: September 29, 2018 07:41 IST2018-09-29T07:41:19+5:302018-09-29T07:41:19+5:30

29 सितंबर 1959 को भारत की आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं।

India teaches neighbor to strike a surgical lesson, arati saha made history | आज ही भारतीय सेना ने POK में की थी सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को कर दिया नेस्तानाबूद

आज ही भारतीय सेना ने POK में की थी सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को कर दिया नेस्तानाबूद

नयी दिल्ली, 28 सितंबर: इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम का गवाह रहा। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया।

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया। 18 सितम्बर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

29 सितंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1923 : बालफोर घोषणा :1917: के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल आफ द लीड आफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।

1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनो देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा।

1959 : भारत की आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

1961 : आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं। 1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। . 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द गिर्द छिपे आतंकवादियों को ठिकाने लगाने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया।

Web Title: India teaches neighbor to strike a surgical lesson, arati saha made history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे