लाइव न्यूज़ :

भारत ने जम्मू कश्मीर के बारे में टिप्पणी को लेकर संरा महासभा के अध्यक्ष पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर पर जम्मू-कश्मीर पर उनकी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ‘‘भ्रामक और पूर्वाग्रह से ग्रसित’’ टिप्पणी ‘‘उस पद को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाती है जिस पर वह आसीन हैं।’’

बोजकिर ने इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में और मजबूती से लाना ‘‘पाकिस्तान का कर्तव्य है।’’

विदेश मंत्रालय ने एक कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी टिप्पणी ‘‘अस्वीकार्य’’ है और भारत के केंद्र शासित प्रदेश को लेकर उनके द्वारा किया गया उल्लेख ‘‘अनुचित’’ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा अध्यक्ष भ्रामक और पूर्वाग्रह से ग्रसित टिप्पणी करते हैं, तो वह अपने पद को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का व्यवहार वास्तव में खेदजनक है और निश्चित रूप से वैश्विक मंच पर उनकी स्थिति को कमतर करता है।’’

बोजकिर द्वारा उनकी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान ‘‘भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के संबंध में किए गए अनुचित उल्लेख पर कड़ा विरोध’’ व्यक्त करते हुए बागची ने कहा कि उनकी यह टिप्पणी कि ‘‘पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को और अधिक मजबूती से उठाने के लिए ‘‘कर्तव्यबद्ध’’ है, अस्वीकार्य है। और वास्तव में ना ही अन्य वैश्विक स्थितियों की तुलना का कोई आधार है।’’

बोजकिर, कुरैशी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे