पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में भारतीय मछुआरे की मौत को भारत ने गंभीरता से लिया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 22:27 IST2021-11-07T22:27:21+5:302021-11-07T22:27:21+5:30

India takes seriously the death of Indian fisherman in Pak Maritime Security Agency firing | पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में भारतीय मछुआरे की मौत को भारत ने गंभीरता से लिया

पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी की गोलीबारी में भारतीय मछुआरे की मौत को भारत ने गंभीरता से लिया

नयी दिल्ली, सात नवंबर गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा बिना वजह एक मछली पकड़ने वाली नौका पर गोलीबारी करने के मामले को भारत ने गंभीरतापूर्वक लिया है जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गयी। ये घटना शनिवार की है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीएमएसए की तरफ से की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत के अलावा एक अन्य मछुआरा घायल हो गया। घायल का गुजरात में ओखा स्थित अस्पताल में उपचार जारी है।

एक सूत्र ने कहा, ''हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है। हम इस मुद्दे को पाकिस्तानी पक्ष के साथ कूटनीतिक रूप से उठाने जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India takes seriously the death of Indian fisherman in Pak Maritime Security Agency firing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे