भारत ने पूर्वी अंटार्कटिका और वेडेल सागर को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के कदम का समर्थन किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:02 IST2021-09-30T20:02:58+5:302021-09-30T20:02:58+5:30

India supports move to declare East Antarctica and Weddell Sea protected areas | भारत ने पूर्वी अंटार्कटिका और वेडेल सागर को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के कदम का समर्थन किया

भारत ने पूर्वी अंटार्कटिका और वेडेल सागर को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के कदम का समर्थन किया

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत ने अंटार्कटिक पर्यावरण का संरक्षण करने और पूर्वी अंटार्कटिका तथा वेडेल सागर को समुद्री संरक्षित क्षेत्र (एमपीए) घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को डिजिटल माध्यम से हुई एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों प्रस्तावित एमपीए अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी हैं।

बैठक में यूरोपीय संघ के कई देशों ने भागीदारी की।

मंत्री ने कहा , ‘‘भारत अंटार्कटिक पर्यावरण के संरक्षण में निरंतरता रखने का समर्थन करता है। ’’

उन्होंने कहा कि भारत ने अंटार्कटिक पर्यावरण का संरक्षण करने और पूर्वी अंटार्कटिका तथा वेडेल सागर को समुद्री संरक्षित क्षेत्र घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के प्रस्ताव का समर्थन किया है।

मंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2021 के अंत तक भारत एमपीए प्रस्तावों को सह-प्रायोजित करने वाले देशों में शामिल हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India supports move to declare East Antarctica and Weddell Sea protected areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे