लाइव न्यूज़ :

'शांतिपूर्ण भविष्य के लिए आकांक्षाओं को साकार करने में अफगानिस्तान का समर्थन करता है भारत’

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।’’

बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।

पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।

एक मई को अमेरिका द्वारा देश से अपने सैनिकों की वापसी शुरू करने के बाद से अफगानिस्तान में आतंकी हमले हो रहे हैं।

अमेरिका ने अपने अधिकांश बलों को पहले ही वापस बुला लिया है और वह अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की 31 अगस्त तक पूरी तरह से वापसी पूरा करना चाहता है।

तालिबान को 2001 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। अब, जब अमेरिका अपने सैनिकों को वापस बुला रहा रहा है, तालिबान लड़ाके देश के विभिन्न हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत अफगानिस्तान की शांति और स्थिरता में एक प्रमुख हितधारक रहा है। भारत पहले ही देश में सहायता और पुनर्निर्माण गतिविधियों में लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुका है।

भारत एक राष्ट्रीय शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है, जो अफगान-नेतृत्व वाली, अफगान-स्वामित्व वाली और अफगान-नियंत्रित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह