लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गुरुद्वारा में मॉडल के फोटोशूट मामले में भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारी को तलब किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल के फोटोशूट को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। भारत ने इस घटना को पवित्र धार्मिक स्थल की बेअदबी करार दिया।

भारत ने इसे निंदनीय घटना करार देते हुए कहा कि वह उम्मीद करता है कि पाकिस्तानी अधिकारी मामले की ''गंभीरता से जांच'' करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा द्वारा परिधान के एक ब्रांड के लिए बिना सिर ढके फोटोशूट कराये जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सोमवार को इसकी कड़ी आलोचना की गई थी और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था।

हालांकि, बाद में मॉडल ने इंस्टाग्राम से फोटो हटाने के साथ ही माफी मांगी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर गुरुद्वारा दरबार साहिब में हुई घटना को लेकर भारत ने अपनी गहरी चिंता से उन्हें अवगत कराया।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिक को बताया गया कि इस घटना से भारत और पूरे विश्व के सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह