लाइव न्यूज़ :

भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाले त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर भारत ने ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केन्द्र से जमीन से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल प्रणाली का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 किलोमीटर की रेंज में प्रहार करने वाली मिसाइल प्रणाली के सफल परीक्षण के बाद अब उसके व्यावसायिक उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मध्यम रेंज और मध्यम ऊंचाई वाले पायलट रहित बंशी विमान को सीधे निशाना बनाकर इस मिसाइल प्रणाली ने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।’’

ओडिशा के तट से अपराह्न 3:50 पर इसका परीक्षण किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल