लाइव न्यूज़ :

हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण, DRDO ने किया था तैयार

By भाषा | Updated: December 23, 2019 18:07 IST

मिसाइल के परीक्षण के दौरान महानिदेशक एमएसआर प्रसाद मौजूद थे। बयान में कहा गया कि इस मिशन के साथ ही संबंधित अस्त्र प्रणाली के विकासात्मक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया कि परीक्षण में क्यूआरएसएएम ने लक्ष्य को हवा में ही मार गिराया और मिशन उद्देश्य पूरे कर लिए गए।इसमें कहा गया कि मिसाइल के दागे जाने और लक्ष्य को निशाना बनाने जैसी पूरी प्रक्रिया पर ग्राउंड टेलीमेट्री सिस्टम, रेंज रडार सिस्टम और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा नजर रखी गई।

भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के पास एक परीक्षण स्थल से सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (क्यूआरएसएएम) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसके 2021 तक सशस्त्र बलों के आयुध भंडार में शामिल होने की संभावना है। रक्षा विभाग के एक बयान में कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित इस मिसाइल का परीक्षण पूर्वाह्न 11:45 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से किया गया।बयान में कहा गया कि परीक्षण में क्यूआरएसएएम ने लक्ष्य को हवा में ही मार गिराया और मिशन उद्देश्य पूरे कर लिए गए। इसमें कहा गया कि मिसाइल के दागे जाने और लक्ष्य को निशाना बनाने जैसी पूरी प्रक्रिया पर ग्राउंड टेलीमेट्री सिस्टम, रेंज रडार सिस्टम और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा नजर रखी गई। परीक्षण के दौरान महानिदेशक (मिसाइल एवं रणनीतिक प्रणाली), एमएसआर प्रसाद मौजूद थे। बयान में कहा गया कि इस मिशन के साथ ही संबंधित अस्त्र प्रणाली के विकासात्मक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं और इसके 2021 तक सशस्त्र बलों के आयुध भंडार में शामिल होने के लिए तैयार हो जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया