भारत ने ओडिशा तट से ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:07 IST2021-12-22T15:07:52+5:302021-12-22T15:07:52+5:30

India successfully test-fires Pralay missile off Odisha coast | भारत ने ओडिशा तट से ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ओडिशा तट से ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

बालासोर (ओडिशा)/दिल्ली, 22 दिसंबर भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है। सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पहले परीक्षण के लिए डीआरडीओ और इससे जुड़ी टीम को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सतह से सतह पर मार करने वाले आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रक्षेपण के लिए मैं बधाई देता हूं। आज महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India successfully test-fires Pralay missile off Odisha coast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे