लाइव न्यूज़ :

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:14 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), 18 दिसंबर भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का ओडिशा तट के पास डॉ़. ए पी जे अब्दुल कलाम द्वीप से शनिवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि 'अग्नि पी' दो चरणों वाली कनस्तरीकृत ठोस प्रणोदक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें दोहरी अतिरिक्त नौवहन और मार्गदर्शन प्रणाली है। यह परीक्षण पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर किया गया।

डीआरडीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘पूर्वी तट के पास स्थित विभिन्न टेलीमेट्री, रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल स्टेशन और डाउनरेंज पोतों ने मिसाइल प्रक्षेपण पथ और मापदंडों पर नजर रखी। मिसाइल उच्च स्तरीय सटीकता के साथ सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करते हुए अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।’’

उसने कहा कि इस दूसरे उड़ान-परीक्षण ने प्रणाली में एकीकृत सभी उन्नत प्रौद्योगिकियों के विश्वसनीय प्रदर्शन को साबित किया है। सतह से सतह पर मार करने में सक्षम इस बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल मिसाइल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी और प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कई अतिरिक्त विशेषताओं के साथ दूसरा उड़ान परीक्षण करने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की।

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम नई पीढ़ी की ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का ओडिशा के तट पर स्थित सैन्य अड्डे से 28 जून को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए