लाइव न्यूज़ :

भारत ने ओ़डिशा तट से ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:04 IST

Open in App

बालासोर (ओडिशा), 28 जून भारत ने अपनी आधुनिक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का ओडिशा के तट पर स्थित सैन्य अड्डे से सोमवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इसने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर की है।

डीआरडीओ के एक सूत्र ने बताया कि चिकनी सतह वाली यह मिसाइल अग्नि श्रृंखला का उन्नत स्वरूप है जिसका ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर चल प्रक्षेपक से प्रायोगिक परीक्षण किया गया।

तटीय हिस्से पर लगे परिष्कृत ‘ट्रैकिंग रडार’ और टेलीमेटरी के जरिए इसके प्रक्षेप पथ की निगरानी की गई।

बयान में बताया गया कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो