लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, दो हजार किमी तक मार करने में है सक्षम 

By अभिषेक पारीक | Updated: June 28, 2021 14:48 IST

देश में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। ओडिशा के तट पर स्थित एक रक्षा ठिकाने से सोमवार को मिसाइल को छोड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से 'मोबाइल लांचर' की मदद से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया गया। यह सतह से सतह पर मार करने वाली और 2000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। अत्याधुनिक रडार सिस्टम से निगरानी की गई और रडार स्टेशन लगाए गए थे। 

देश में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि प्राइम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। ओडिशा के तट पर स्थित एक रक्षा ठिकाने से सोमवार को मिसाइल को छोड़ा गया था। यह अग्नि-1 मिसाइल का उन्नत संस्करण है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस बारे में जानकारी दी है। 

डीआरडीओ के एक सूत्र के मुताबिक, यह सतह से सतह पर मार करने वाली 1000 से 2000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर एक ‘मोबाइल लांचर’ की मदद से अग्नि सीरीज की इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। 

डीआरडीओ ने विकसित की है मिसाइल

तट रेखा के साथ परिष्कृत अत्याधुनिक 'ट्रैकिंग रडार' द्वारा इसके प्रक्षेप पथ की निगरानी की गई थी। परमाणु सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक मिसाइल में कई नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

सभी उद्देश्यों पर खरी उतरी

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी तट के नजदीक कई टेलीमेट्री और रडार स्टेशन भी लगाए गए थे, जिससे की परीक्षण पर बारीक निगाह रखी जा सके। परीक्षण में मिसाइल ने उच्च स्टीकता के साथ सभी उद्देश्यों को पूरा किया। 

अग्नि सीरीज की अन्य मिसाइलों से हल्की

यह मिसाइल न सिर्फ आकार में छोटी है बल्कि वजन में भी हल्की है। अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि सीरीज की अन्य मिसाइलों की तुलना में काफी हल्की है। अग्नि प्राइम की दो स्टेज होती है। यह करीब चार हजार किमी मारक क्षमता वाली अग्नि चार और पांच हजार किमी की मारक क्षमता वाली अग्नि पांच के मुकाबले वजन में काफी कम है। 

टॅग्स :डीआरडीओमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है