लाइव न्यूज़ :

भारत ने परमाणु क्षमता से लैस 3500 किमी रेंज वाली 4 बैलेस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2020 08:10 IST

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस परीक्षण को दिन के वक्त समुद्र में अंडरवॉटर प्लेटफॉर्म से किया गया. इस घातक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ)ने विकसित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देइसे आधुनिक घातक मिसाइल को अरिहंत क्लास न्यूक्लियर सबमरीन पर तैनात किया जाएगा.पनडुब्बी पर इसकी तैनाती से पहले इसके अभी और कई परीक्षण किए जा सकते हैं.

पनडुब्बियों से दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने की अपनी क्षमताओं को और मजबूत करते हुए भारत ने रविवार को के-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पनडुब्बी से लॉन्च हो सकने वाली ,परमाणु शक्ति से लैस इस बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया जिसकी मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस परीक्षण को दिन के वक्त समुद्र में अंडरवॉटर प्लेटफॉर्म से किया गया. इस घातक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ)ने विकसित किया है. इसे आधुनिक घातक मिसाइल को अरिहंत क्लास न्यूक्लियर सबमरीन पर तैनात किया जाएगा.

पनडुब्बी पर इसकी तैनाती से पहले इसके अभी और कई परीक्षण किए जा सकते हैं. फिलहाल भारतीय नौसेना के पास आईएनएस अरिहंत ही ऐसी इकलौती पनडुब्बी है, जो परमाणु क्षमता से लैस है. भारत अपनी मिसाइल के-4 का विकास अपने समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए कर रहा है. यह सबमरीन फोर्स के लिए विकिसत की जा रहीं 2 अंडरवॉटर मिसाइलों में से एक है. दूसरी ऐसी मिसाइल बीओ-5 है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर से ज्यादा है.

टॅग्स :लोकमत समाचारडीआरडीओइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां