लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत किया और यहां तक की चीन झुकने के लिए मजबूर हो गया।

दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम में यहां महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया, ‘‘कांग्रेस अपने 10 साल के शासन में एक बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं खरीद सकी, जबकि मोदी सरकार ने सैनिकों को दो लाख जैकेट उपलब्ध कराये। वह एक लड़ाकू विमान तक नहीं खरीद सकी, जबकि हमनें 36 राफेल विमान मुहैया किये हैं। ’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘इस वजह से चीन झुकने को मजबूर हुआ और भारत ने अपनी ताकत दिखाई, जो मोदी के नेतृत्व में हुआ। ’’

उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में लड़ाकू विमान, टैंक और गोलाबारूद खरीदने के लिए 18.8 प्रतिशत राशि बढाई गई है।

नये कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं।

ठाकुर ने दावा किया, ‘‘मैंने संसद में कांग्रेस सदस्यों से नये कृषि कानूनों के उन प्रावधानों को बताने को कहा जो मंडी या एमएसपी को खत्म करते हैं, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहें। मैंने राहुल गांधी के झूठ को इस तरह से बेनकाब कर दिया है कि वह आजीवन नहीं भूलेंगे। ’’

उन्होंने दावा किया कि राज्य सभा में कांग्रेस के एक सदस्य ने कहा कि नये कृषि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो मंडियों को खत्म करता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर कांग्रेस सांसद (राहुल गांधी) कहते हैं कि मंडी खत्म हो जाएगी, जबकि दसूरी ओर कांग्रेस के एक अन्य सांसद कहते हैं कि ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस दो दिशाओं में जा रही है। यदि चीजें इसी तरह से चलती रहीं तो कांग्रेस विभाजित हो जाएगी। ’’

ठाकुर ने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी गेहूं और जौ के बीच अंतर नहीं बता सकते हैं, उसी तरह, जैसे कि उनके पिता राजीव गांधी लाल और हरी मिर्च के बीच अंतर नहीं कर पाते थे।’’

उन्होंने राहुल को राजनीति में नौसिखिया करार देते हुए दावा किया कि उन्होंने (राहुल ने) कांग्रेस को लोकसभा में 400 सीटों से घटा कर 40 पर ला दिया, जो कि वंशवादी राजनीति का नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो