लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के व्यापक टीकाकरण अभियान से महामारी के बीच भारत मजबूती से खड़ा रहा: नड्डा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:50 IST

Open in App

पणजी, 21 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को यहां कहा कि जहां पश्चिमी देश कोविड-19 के प्रकोप के बीच लड़खड़ा रहे थे, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए व्यापक टीकाकरण अभियान के कारण भारत मजबूत बनकर उभरा है।

दक्षिण गोवा के शिरोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश अब भी कोविड-19 से लड़ रहे हैं, जबकि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अब तक संक्रमण के खिलाफ 136 करोड़ टीके की खुराक दी हैं।

उन्होंने कहा, “भारत के टीकाकरण अभियान ने लोगों को वायरस से लड़ने की ताकत दी है। यदि आप ‘अच्छे दिनों’ (भाजपा की प्रगति और समृद्धि का वादा करने वाला एक चुनावी नारा) का मूल्य जानना चाहते हैं, तो फिर ‘बुरे दिन’ को याद कीजिए।”

भाजपा शासित गोवा में बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि इस तरह का परिवर्तन तभी होता है, जब सरकारें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करती हैं।

नड्डा बुधवार को प्रमोद सावंत सरकार का “रिपोर्ट कार्ड” जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के दस्तावेज को लोगों के सामने पेश करने की प्रवृत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और अब अन्य दलों द्वारा भी इसका पालन किया जा रहा है।

नड्डा ने कहा कि पहले की पार्टियां चुनावी वादे करती थीं, उन्हें भूल जाती थीं और फिर अगले चुनाव के दौरान और वादों के साथ फिर से मतदाताओं के पास आती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos