लाइव न्यूज़ :

भारत को अब भी असमानताओं, गरीबी, नस्लीय भेदभाव की बेड़ियों से मुक्त होना है : विजयन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि भारत ने स्वतंत्रता के बाद बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन आर्थिक असमानताओं, गरीबी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता और धार्मिक सांप्रदायिकता के खतरों की “बेड़ियों” से देश को अब भी आजादी मिलना बाकी है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से लोगों से देश को इन बेड़ियों से मुक्त कराने और “स्वतंत्रता के अर्थ को उसकी संपूर्ण महिमा में पुनः प्राप्त करने” की प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “आज हम संकल्प लें कि हम अपने देश को गरीबी, जातिगत भेदभाव, लैंगिक असमानता, सांप्रदायिक विचारधाराओं, संप्रदायवाद और सभी सामाजिक अन्यायों की बेड़ियों से मुक्त करेंगे और स्वतंत्रता के अर्थ को उसकी महिमा में पुनः प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की बधाई।”

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी पोस्ट कीं जिसमें उन्होंने कहा, "एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में, हमने कई चीजें हासिल की हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी सुधार की गुंजाइश है। देश में आर्थिक और सामाजिक असमानताएं प्रबल हैं। गरीबी समाप्त नहीं हुई है।”

विजयन ने कहा, “देश महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी पिछड़ रहा है। नस्ली भेदभाव और उत्पीड़न जारी है। धार्मिक संप्रदायवाद एक बड़े खतरे में बदल गया है। युवाओं की एक महत्वपूर्ण आबादी बेरोजगार है। किसानों सहित आम लोगों को अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ता है।"

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ऐसे वक्त में, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों को एक स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र में बदलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जैसा हमारा संविधान समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की कल्पना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए