लाइव न्यूज़ :

भारत-श्रीलंका मछुआरों का मुद्दा मानवीय आधार पर हल करने के पक्ष में : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 23, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका के साथ उसकी साझा समझ है कि मछुआरों के मुद्दे से मानवीय आधार पर निपटा जाना चाहिए।

इससे पहले बृहस्पतिवार को भारत ने तीन मछुआरों की मौत के मामले में श्रीलंका के समक्ष सख्त आपत्ति दर्ज कराई थी। हाल ही में श्रीलंका के नौसेना पोत और भारतीय मछुआरों की नौका में टक्कर के चलते तीन मछुआरों की मौत हो गई थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, '' ये मुद्दे दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय चर्चा के एजेंडे में रहे हैं और उच्चतम स्तर पर यह महसूस किया जाता है कि ये मानवीय मुद्दे हैं।''

उन्होंने कहा, '' एक आम समझ है कि इस मामले को मानवीय आधार पर निपटना होगा। इस तरह के मुद्दे से निपटने के लिए व्यापक तौर पर स्थापित द्विपक्षीय तंत्र हैं।''

इस हादसे में मारे गए मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले थे और वे 18 जनवरी को मछली पकड़ने निकले थे।

इस हादसे को लेकर तमिलनाडु में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया