लाइव न्यूज़ :

भारत, श्रीलंका आतंकवादी समूहों, भगोड़ों के खिलाफ मिलकर काम करने को सहमत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल भारत और श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को आतंकवादी समूहों तथा भगोड़ों के खिलाफ मिलकर काम करने पर सहमति जताई और दोनों देशों ने इस बारे में खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया।

पुलिस प्रमुखों के पहले प्रतिनिधिमंडल स्तर के डिजिटल संवाद में भारत और श्रीलंका ने मौजूदा सहयोग प्रणालियों को मजबूत करने का भी फैसला किया। उन्होंने मौजूदा तथा उभरती सुरक्षा चुनौतियों से समय पर और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ‘नोडल प्वाइंट’ भी निर्धारित करने का निर्णय लिया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक अरविंद कुमार और श्रीलंकाई दल का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक सी डी विक्रमरत्ने ने किया।

गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों पक्षों ने वैश्विक आतंकवादी समूहों तथा भगोड़ों, जहां भी मौजूद और सक्रिय हों, समेत आतंकवादी संगठनों के खिलाफ संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जताई।

दोनों देशों के बीच संकरे समुद्री मार्ग का दुरुपयोग करने वाले मादक पदार्थ तस्करों तथा अन्य संगठित अपराधियों के खिलाफ जारी एक दूसरे की कार्रवाई की तारीफ करते हुए दोनों पक्षों ने खुफिया जानकारी और फीडबैक को वास्तविक समय में साझा करने की जरूरत पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे