लाइव न्यूज़ :

भारत ने वर्ष 2018-19 से घरेलू कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.02 लाख करोड़ रूपये खर्च किये

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत ने पिछले तीन वित्तीय वर्ष के दौरान घरेलू कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.02 लाख करोड़ रूपये खर्च किये जो स्वदेशी रक्षा उपकरणों के विकास एवं निर्माण की सरकार की परिकल्पना एवं नीतिगत पहल का हिस्सा है।

लोकसभा में राजीव प्रताप रूडी के प्रश्न के लिखित्त उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा सदन में पेश आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, रक्षा उपकरणों की खरीद पर यह खर्च वित्त वर्ष 2018-19 से 2020-21 के दौरान पूंजीगत एवं राजस्व मद में हुए व्यय में शामिल है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2018-19 में कुल 93,474 करोड़ रूपये व्यय में घरेलू कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद में व्यय 50,500 करोड़ रूपये रहा जबकि 2019-20 में कुल 1,08,340 करोड़ रूपये व्यय में घरेलू कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद में 63,722 करोड़ रूपये खर्च हुए ।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल व्यय 1,39,341 करोड़ रूपये व्यय में घरेलू कंपनियों से खरीद में 88,662 करोड़ रूपये खर्च हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित