लाइव न्यूज़ :

भारत, दक्षिण कोरिया ने सैन्य सामग्री के संयुक्त उत्पादन एवं निर्यात को लेकर सहमति जताई

By भाषा | Updated: March 28, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च भारत और दक्षिण कोरिया ने रक्षा एवं सुरक्षा समझौतों को व्यापक तौर पर विस्तार देने के तहत सैन्य समग्री के संयुक्त उत्पादन एवं निर्यात के साथ ही खुफिया सूचनाएं साझा करने और साइबर एवं अतंरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष शु वुक के बीच शुक्रवार को हुई प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान यह निर्णय लिए गए।

दक्षिण कोरियाई मंत्री बृहस्पतिवार से तीन दिन दिवसीय भारत दौरे पर थे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सैन्य सहयोग के द्विपक्षीय समझौतों को बढ़ावा देना था।

एक सूत्र ने कहा कि दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान, संयुक्त उत्पादन एवं संयुक्त निर्यात पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा, '' इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई।''

दक्षिण कोरिया, भारत को हथियारों एवं सैन्य उपकरणों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है। वर्ष 2019 में दोनों देशों ने विभिन्न नौसेना प्रणाली एवं भूमि के क्षेत्र में संयुक्त उत्पादन में सहयोग को लेकर एक रोडमैप को अंतिम रूप दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह