लाइव न्यूज़ :

प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 59वें पायदान पर, IMD की 63 देशों की सूची में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2019 06:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी की नवीन वैश्विक प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 59वें पायदान पर आ गया है. कुल 63 देशों की इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है.

स्विट्जरलैंड के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) की नवीन वैश्विक प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 59वें पायदान पर आ गया है. जीवन गुणवत्ता और शिक्षा पर खर्च में कमी इसकी वजह है. कुल 63 देशों की इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है.

यह रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रदर्शन पर आधारित है. इसमें निवेश एवं विकास, लोगों के बीच उसकी अपील और तत्परता है. ब्रिक्स देशों में भी भारत पीछे है. सूची में चीन (42वें), रूस (47वें) और दक्षिण अफ्रीका (50वें) पायदान पर है. गुणवत्तापूर्ण जीवन की कमी, प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें बनाकर रखने में अर्थव्यवस्था की कम प्राथमिकता की वजह से भारत की स्थिति में तेज गिरावट आई है.

आईएमडी बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंज एंड सिंगापुर के वरिष्ठ अर्थशास्त्री जोस कैबलेरो ने कहा, ''कई कारकों की वजह से भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है. इसमें प्रति छात्र की शिक्षा पर खर्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शामिल हैं. यह जीडीपी वृद्धि से जुड़ा है.''

उन्होंने कहा, ''कुछ और भी मुद्दे हैं जो जीडीपी वृद्धि को इसी तरह से प्रभावित करते हैं जैसे प्रभावी स्वास्थ्य व्यवस्था और श्रमबल में महिलाओं का योगदान.'' भारत का अपील कारक हाल में आई प्रदूषण की समस्या से जुड़ा है. प्रतिभा के मामले में स्विट्जरलैंड ने अपनी शीर्ष स्थिति को बरकरार रखा. इसके बाद डेनमार्क दूसरे और स्वीडन तीसरे पायदान पर है.

शीर्ष 10 देशों में ऑस्ट्रिया चौथे, लक्जमबर्ग पांचवें, नॉर्वे छठे, आइसलैंड सातवें, फिनलैंड आठवें, नीदरलैंड नौवें और सिंगापुर 10वें नंबर पर है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह