लाइव न्यूज़ :

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़ा, कहा- असफल लोग हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2018 23:42 IST

अंतरराष्ट्रीय मंच भारत के द्वारा करार जवाब पाने के बाद भी आतंकवाद पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Open in App

नई दिल्ली (10 मार्च):  भारत ने पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाने पर जमकर लताड़ लगाई है। अंतरराष्ट्रीय मंच भारत के द्वारा करार जवाब पाने के बाद भी आतंकवाद पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

शुक्रवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (एएनएचआरसी) की बैठक में लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान को विफल देश बताते हुए भारत ने जमकर निंदा की है। 

इतना ही विफल देश बताते हुए पाक को भारत ने कहा कि वह हमें लोकतंत्र का पाठ ना पढ़ाएं।  भारत की ओर से कहा गया है कि पाक के अंदर आतंकवाद जमकर बड़ा रहा है और ओसामा बिन लादेन को वहां सुरक्षा प्राप्त थी। भारत ने मुंबई, पठानकोट और उरी आतंकी हमले के अपराधियों को सजा दिलाने की मांग भी खुलेतौर पर की है।

जेनेवा में भारत की संयुक्त राष्ट्र मिशन की दूसरी सचिव मिनी देवी कुमम ने पाक पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक में आतंकी फल-फूल रहे हैं और खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं, भारत में मानवाधिकारों की सुरक्षा को लेकर हमने उनका लेक्चर सुना था।

उन्होंने कहा कि मुंबई और पठानकोट हमले के आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से विश्वसनीय कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत की ओर से कहा गया है कि  देश में पाक में स्थित आतंकी संगठनों द्वारा किए गए आतंकी हमलों का भी जिक्र किया। 

मिनी ने मांग की है कि पाकिस्तान को अपने देश में जबरन अल्पसंख्यकों से धर्म परिवर्तन को खत्म करना चाहिए। साथ ही भारत ने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सरकार से असहमति जताने वाले राजनीतिज्ञों व आम नागरिकों के गायब होने और हत्या किए जाने की भी आलोचना की। उन्होंने यहां बलूचिस्चान का मुद्दा भी उठाया है।  

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी