लाइव न्यूज़ :

‘रेडियोधर्मी’ सामग्री जब्त होने के निराधार दावे पर भारत ने पाकिस्तान की खिंचाई की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जून भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की इस अपुष्ट दावे के लिए खिंचाई की कि हाल में झारखंड के बोकारो में जब्त सामग्री यूरेनियम थी और कहा कि यह देश की छवि धूमिल करने का प्रयास है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि जब्त सामग्री यूरेनियम नहीं थी। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियंत्रित सामग्रियों के लिए भारत में कड़े कानूनी नियामक हैं, जो इसके परमाणु अप्रसार कार्यों से झलकता है।

एमईए के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘भारत सरकार के नाभिकीय ऊर्जा विभाग ने नमूने की जांच और प्रयोगशाला में विश्लेषण से पाया कि जब्त सामग्री यूरेनियम नहीं है और न ही यह रेडियोधर्मी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा भारत पर की गई टिप्पणी तथ्यों को जांचे बगैर भारत की छवि धूमिल करने की उनकी हताशा को दर्शाता है।’’

बागची एक संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते जब्त सामग्री को रेडियो धर्मी बताते हुए उसकी जांच की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू