लाइव न्यूज़ :

भारत, सिंगापुर ने महामारी के दौरान सुशासन पर अनुभव साझा किए

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत और सिंगापुर ने दोनों देशों के बीच हुई बैठक में महामारी के दौरान सुशासन, क्षमता निर्माण, नेताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण आदि पर अनुभव साझा किए। यह जानकारी बुधवार को कार्मिक मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंगलवार की शाम को यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई जिसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव संजय सिंह और सिंगापुर पक्ष का नेतृत्व पब्लिक सर्विस डिविजन के स्थायी सचिव लोह खुम युआन ने की।

बयान में बताया गया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने महामारी के दौरान सुशासन, नेतृत्व सुधार एवं नैतिकता, क्षमता निर्माण और नेताओं तथा अधिकारियों के प्रशिक्षण, नागरिकता केंद्रित प्रशासन, ई-प्रशासन जैसे अनुभव साझा किए।

यह बैठक कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन तथा पब्लिक सर्विस डिविजन और सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच एक जून 2018 को सहमति पत्र (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर के तहत हुई। यह हस्ताक्षर ‘‘कार्मिक प्रबंधन एवं लोक प्रशासन’ विषय पर हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए