लाइव न्यूज़ :

भारत, सिंगापुर ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारत और सिंगापुर ने बुधवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और क्षेत्र से संबंधित अंतरराष्ट्रीय तथा रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने डिजिटल तरीके से आयोजित ‘15वें भारत-सिंगापुर विदेश कार्यालय विचार-विमर्श’ में शिरकत की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के समूचे पहलू की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद विशेष रूप से व्यापार और रक्षा क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार हुआ।

एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने और लोगों के आपसी संपर्क फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हुई।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत-प्रशांत क्षेत्र में आसियान-भारत संबंधों और भारत-सिंगापुर सहयोग से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।’’

सिंगापुर ने 2021-2024 तक तीन साल की अवधि के लिए आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) में भारत के लिए ‘समन्वयक देश’ के रूप में पदभार संभाला है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘क्षेत्र से संबंधित अंतरराष्ट्रीय और रणनीतिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।’’

बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रीवा गांगुली दास ने किया और सिंगापुर पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव ची वी किओंग ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र