लाइव न्यूज़ :

भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता किया : नागर विमानन मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।

इसके साथ ही भारत अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता कर चुका है।

दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा में कुछ पाबंदियों/शर्तों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन कर सकते हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता कर लिया है। दक्षेस देशों के साथ यह छठवां और कुल 28वां समझौता है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘निकट भविष्य में अभी पात्र यात्री दोनों देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में 23 मार्च, 2020 से ही सामान्य उड़ान संचालन निलंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग