लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार के काम करने के तरीके से भारत बंद की नौबत आयी : गहलोत

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:54 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार के काम करने के तरीके के कारण 'भारत बंद' की नौबत आई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में पार्टी आठ दिसंबर को प्रस्तावित 'भारत बंद' का समर्थन करती है।

गहलोत ने एक बयान में कहा, 'राजग सरकार के काम करने के तरीके के कारण आज देश भर के किसान सड़कों पर आए हैं और भारत बंद का ऐलान किया है।'

उन्होंने कहा,' मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक रीति-रिवाजों और लोकतांत्रिक तरीकों की धज्जियां उड़ा दी है। लोकतंत्र में संवाद सबसे जरूरी है लेकिन नये कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसान संगठन से कोई बात नहीं की।'

गहलोत के अनुसार,' जब केंद्र सरकार शांतिपूर्ण धरनों में जनता की बात नहीं सुनेगी, विपक्ष और राष्ट्रीय किसान संगठनों से संवाद नहीं करेगी, राज्यपाल विपक्षी सरकारों द्वारा सदन में पारित किए गए बिलों को राष्ट्रपति के पास भी नहीं भेजेंगे और राष्ट्रपति विपक्षी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्रियों को मिलने का समय नहीं देंगे तो जनता किस तरह अपनी भावना केंद्र सरकार के सामने प्रकट करेगी।'

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का रवैया अहंकार से भरा हुआ है इसलिए वे जनता और विपक्ष की आवाज नहीं सुन रहे हैं। जनता की आवाज सुनने की बजाय उन्हें दबाने के मोदी सरकार के तरीके के कारण आज देश भर में किसान सड़कों पर है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसानों के साथ समर्थन में राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा निकाली तब भी केंद्र सरकार अगर इसे गंभीरता से लेती तो आज यह नौबत नहीं आती।

इससे पहले गहलोत ने ट्वीट किया कि,' कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आठ दिसंबर के भारत बंद का समर्थन करती है।'

केंद्र के कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल