लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों को लेकर भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए :रूस

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर रूस ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों के बारे में भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए। हालांकि, उसने यह भी कहा कि मास्को इस्लामाबाद के साथ संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य है।

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ रूस के संबंध ‘‘स्वतंत्र’’ प्रकृति के हैं और उनकी सरकार अन्य देशों की संवेदनशीलता के सम्मान को लेकर भी सचेत है।

मीडिया ब्रीफिंग में जब बाबुश्किन से पाकिस्तान के साथ रूस के सैन्य अभ्यासों और व्यापार सहयोग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि भारत को चिंतित होने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संवेदनशीलताओं के सम्मान की बात है, तो रूस बहुत सतर्क है। लेकिन साथ ही हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंध को स्वतंत्र प्रकृति का देखते हैं और हमारा द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक एजेंडा भी है। हम एससीओ की रूपरेखा में पाकिस्तान के साझेदार देश होने के नजरिये से इस संबंध को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बाबुश्किन ने कहा कि रूस की विदेश नीति का मूलभूत सिद्धांत ऐसे द्विपक्षीय संबंध रखना है, जिनका उद्देश्य किसी अन्य देश के विरुद्ध नहीं होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान और अन्य कई देशों समेत दुनिया के सभी देशों के साथ सहयोग की बात आती है तो हम इस बहुत महत्वपूर्ण सिद्धांत का पालन कर रहे हैं।’’

रूसी राजनयिक ने भारत और रूस के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों का भी उल्लेख किया और दोनों देशों के बीच व्यापक सैन्य अभ्यासों तथा क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने वाले सहयोग का भी जिक्र किया।

बाबुश्किन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास आतंकवाद निरोधक रूपरेखा का हिस्सा हैं और इस तरह की साझेदारी एससीओ के सभी सदस्य देशों के लिए स्वाभाविक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां