लाइव न्यूज़ :

भारत को कुष्ठ रोग के मरीजों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: डब्ल्यूएचओ सद्भावना दूत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 12:48 IST

Open in App

(रुपेश दत्ता)

नयी दिल्ली, 30 जनवरी कुष्ठरोग के खिलाफ डब्ल्यूएचओ सद्भावना दूत योहेई सासाकावा ने कहा है कि भारत को कुष्ठरोग के मरीजों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए, क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी जैसे हालात ने कुष्ठरोगियों को बुरी तरह प्रभाावित किया है।

कुष्ठ रोग के खिलाफ प्रयास के लिए 2019 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित सासाकावा ने कहा कि हमेशा की तरह कुष्ठ रोग के मरीजों को इस मुश्किल समय में नजरअंदाज किया गया और उनकी कुशल क्षेम जानने के लिए बहुत कम लोग आगे आए।

सासाकावा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भारत और कई अन्य देशों में कुष्ठरोगी अकसर आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगियों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवागमन पर लगे प्रतिबंधों एवं लॉकडाउन के कारण आय का स्रोत गंवा देने के कारण मदद की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने कुष्ठ रोग के खिलाफ भले की सतर्कता बढ़ा दी है, लेकिन देश के अंदरूनी इलाकों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में इन मामलों का पता लगाने के प्रयास पर्याप्त नहीं है।

साराकावा ने कहा कि सरकार को कुष्ठरोग से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में लाना चाहिए और उनका उपचार कराना चाहिए।

शनिवार को विश्व कुष्ठरोग दिवस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में वार्षिक आधार पर सामने आने वाले कुष्ठरोग के नए मामलों की संख्या भारत में सर्वाधिक है। भारत के बाद ब्राजील और इंडोनेशिया का नंबर आता है।

भारत में 2016 में कुष्ठरोग के 1,35,485 नए मामले सामने आए, जो विश्वभर में सामने आए 2,14,783 नए मामलों का 63 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन