लाइव न्यूज़ :

कोविड-काल के बाद भारत को वैश्विक नेता के तौर पर उभरना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्ष 2047 के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने के दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि कोविड-काल के बाद भारत को एक वैश्विक नेता के तौर पर उभरना चाहिए।

एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने ''आजादी का अमृत महोत्सव'' पर बनी राष्ट्रीय समिति की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी ने नयी सीख दी हैं और वर्तमान ढांचे को हिलाकर रख दिया है, जोकि कोविड-काल के बाद की दुनिया में एक ''नए वैश्विक क्रम'' की ओर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर कहा जाता है कि 21वीं सदी एशिया की है, और इस सदी में एशिया में भारत के ''कद'' पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है।

वर्ष 2047 पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इसे सही समय करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी तब मामलों की कमान संभालेगी और देश का भाग्य उनके हाथों में होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, '' इसलिए, यह निर्णय लेना महत्वपूर्ण है कि इस समय हमें उनमें क्या शामिल करना चाहिए ताकि वे भविष्य में देश के लिए विशाल योगदान देने में समर्थ रहें।''

वर्ष 2047 में भारत स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब