लाइव न्यूज़ :

भारत को भी वर्ष 2050 तक ‘कार्बन न्यूट्रैलिटी’ का लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए: जर्मन राजदूत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारत में नियुक्त जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनेर ने रविवार को कहा कि भारत को भी वर्ष 2050 तक ‘कार्बन न्यूट्रैलिटी’ का लक्ष्य प्राप्त कर लेना चाहिए।

गौरतलब है कि कार्बन न्यूट्रैलिटी उस विचार को कहा जाता है, जिसमें ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और प्राकृतिक रूप से अवशोषित इस गैस की मात्रा में संतुलन स्थापित किया तथा कुल उत्सर्जन शून्य हो।

दुनिया के 110 से अधिक देशों ने पहले ही वर्ष 2050 तक कार्बन न्यूट्रैलिटी का लक्ष्य प्राप्त करने का वादा किया है।

जर्मनी के एकीकरण की 31वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में लिंडनेर ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य (कार्बन न्यूट्रैलिटी प्राप्त करना) 2050 में यह उपलब्धि प्राप्त करना है। यूरोपीय संघ ने 2050 में और जर्मनी ने 2045 में इस लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प व्यक्त किया है। जल्द ही यह भारत द्वारा भी हासिल किया जा सकता है।’’

लिंडनेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ भारत जो कह रहा है और जो कर रहा है मैं उसका आकलन नहीं कर रहा। अगर वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि वह 2050 तक संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य (कार्बन न्यूट्रैलिटी) को हासिल कर सकते हैं तो यह बहुत बढ़िया रहेगा।’’

जब यह पूछा गया कि क्या ग्लासगो में होने वाली सीओपी (कॉप)26 की बैठक में जर्मनी, भारत से जलवायु लक्ष्य को और बढाने की उम्मीद कर रहा है तो लिंडनेर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी को और प्रयास करने की जरूरत हैं। हमने इस धरती को खराब कर दिया है। ऐसे में हमें कुछ करना होगा...सभी औद्योगिकृत देशों और अन्य देशों, जो औद्योगिकरण के रास्ते पर हैं...मिलकर काम करना होगा। यह किसी पर सवाल उठाना नहीं है। यह वैश्विक जिम्मेदारी और भारत यह जानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos