लाइव न्यूज़ :

भारत को विश्व की शीर्ष नौसैन्य शक्तियों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए:राजनाथ

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:47 IST

Open in App

कारवार(कर्नाटक), 24 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘प्रोजेक्ट सीबर्ड’ के तहत यहां विकसित किया जा रहा नौसेना अड्डा एशिया में सबसे बड़ा होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर इसके लिए वह बजट आवंटन बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का लक्ष्य अगले 10-12 वर्षों में विश्व की तीन शीर्ष नौसेना में शामिल होने का होना चाहिए।

सिंह ने कहा, ‘‘प्रोजेक्ट सीबर्ड का दौरा करने से पहले इसे देखने और समझने की मुझे उत्सुकता थी...मैं कारवार को बहुत करीब से देख कर खुश हूं और कह सकता हूं कि इस नौसेना अड्डे ने मेरे विश्वास को बढ़ा दिया है। ’’

उन्होंने नौसेना के अधिकारियों और नाविकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरी हो जाने पर न सिर्फ भारत की रक्षा तैयारियां मजबूत होंगी, बल्कि देश का व्यापार, अर्थव्यवस्था और उसके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मानवीय सहायता भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहा जा रहा है कि यह भारत का सबसे बड़ा नौसना अड्डा होगा, लेकिन मैंने कहा है कि न सिर्फ भारत का, बल्कि हमारी इच्छा यह है कि इसे एशिया का सबसे बड़ा नौसेना अड्डा होना चाहिए तथा मैं इसके लिए जरूरत पड़ने पर बजट आवंटन बढ़ाने का प्रयास करूंगा। ’’

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के साथ सिंह ने परियोजना क्षेत्र और स्थलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वह यहां आईएनएस कदम्ब हेलीपैड पहुंचे।

रक्षा मंत्री ने परियोजना के हवाई सर्वेक्षण के दौरान कहा कि इस नौसेना अड्डे का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और इसका श्रेय अधिकारियों तथा नाविकों को जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देश की प्रथम सीलिफ्ट सुविधा को भी देखा, जो पूर्व की तुलना में हमारे रखरखाव कार्य को बेहतर करेगा...इसलिए मेरा कहना है कि यह नौसेना अड्डा शेष से अलग है। ’’

सिंह ने भारत की शक्ति के बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारत अब विश्व की पांच बड़ी नौसैनिक शक्तियों में शामिल हैं , हमें इसे अगले 10 या 12 वर्षों में शीर्ष तीन में पहुंचाने का लक्ष्य रखना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि समुद्री और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारतीय नौसेना का असीम योगदान है।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ वह, बल्कि सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी रखने वालों का भी विचार है कि नौसेना भविष्य में देश की सुरक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने गोवा की स्वतंत्रता और भारत-पाकिस्तान युद्धों में नौसेना द्वारा निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि राजनयिक संबंधों को बेहतर करने में नौसेना की भूमिका रही है। साथ ही, उन्होंने कोविड महामारी के दौरान इसके द्वारा दी गई सेवाओं को भी याद किया, जिसकी अन्य देशों ने भी सराहना की है।

उन्होंने कहा , ‘‘कुछ देश आपके चलते ही हमारे करीब आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि नौसेना ने देश के वैश्विक हितों की भी रक्षा की है।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमें भविष्य के लिए तैयार होना होगा, हमें अपनी ताकत और क्षमता बढ़ानी होगी।’’

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के विषय पर सिंह ने कहा कि पूंजीगत खरीद बजट का 64 प्रतिशत सिर्फ घरेलू खरीद के लिए होगा और रक्षा खरीद प्रक्रिया में कई बदलाव किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है और स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में इसे नौसेना बेड़े में शामिल किये जाने की संभावना है।

रक्षा मंत्री के स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के लिए कोच्चि का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां