लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल के सबूत अमेरिका को सौंपे, पाक का 'झूठ' आएगा सामने

By भाषा | Updated: March 6, 2019 00:29 IST

पाकिस्तान ने दावा किया था कि किसी एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं किया गया और उसने साथ ही इस बात से भी इनकार किया था कि भारतीय वायुसेना ने उसके एक विमान को मार गिराया है।

Open in App

पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर 27 फरवरी को हुये असफल हमले में अमेरिकी एफ-16 विमानों और एमराम मिसाइल का प्रयोग करने के साक्ष्य अमेरिका को सौंप दिये गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि भारत इस बात को लेकर निश्चिंत है कि वाशिंगटन इस मामले की तह तक जायेगा कि पाकिस्तान ने इस अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान के साथ ही हवा से हवा में मार करने वाली एमराम मिसाइल का इस विमान से भारत के खिलाफ प्रयोग किया है।

भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को एमराम मिसाइल के अवशेषों को बतौर साक्ष्य प्रस्तुत किया था। इस दौरान बताया गया कि पाकिस्तान के पास एफ-16 के अलावा ऐसे कोई दूसरे लड़ाकू विमान नहीं हैं जो इस मिसाइल को दाग सकें। 

पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि उसने भारत के खिलाफ हवाई हमले में एफ-16 विमानों का प्रयोग नहीं किया। 

अमेरिका भी जुटा रहा है पाकिस्तान के खिलाफ जानकारी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से हाल ही में कहा गया है कि पाकिस्तान द्वारा एफ-16 लड़ाकू विमान के गलत इस्तेमाल संबंधी रिपोर्टों पर उनका देश और जानकारियां जुटा रहा है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल कोन फॉकनर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंधों में अप्रकटीकरण समझौते के कारण हम उसमें दर्ज एंड यूजर समझौतों के बारे में चर्चा नहीं कर सकते।’’ 

अमेरिका अत्याधुनिक रक्षा साजो सामान बेचने वाला विश्व का सबसे बड़ा देश है और इसके पास मजबूत एंड यूजर निगरानी समझौता है, जो रक्षा साजो सामान के दुरुपयोग के किसी भी आरोप को बेहद गंभीरता से लेता है। 

पेंटागन की डिफेंस सिक्योरिटी एंड कॉरपोरेशन एजेंसी (डीएससीए) के अनुसार एफ-16 विमान आतंकवाद निरोधक अभियानों में पाकिस्तान की क्षमता को बढ़ाने के लिए हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका ने पाकिस्तान पर एफ-16 विमानों के इस्तेमाल को लेकर लगभग 12 पाबंदियां लगाईं हैं। 

टॅग्स :इंडियाअमेरिकापाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं