लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत ने दो करोड़ कोविड रोधी टीके लगाकर कीर्तिमान बनाया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत ने शुक्रवार को एक दिन में दो करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाकर कीर्तिमान बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण को लेकर चलाये गए अभियान से आज यह सफलता अर्जित की गई।

को-विन पोस्ट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजकर 10 मिनट तक देशभर में कुल 2,00,41,136 टीकों की खुराक दी गई। देश में अब तक कुल 78.68 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ (कोविड रोधी टीके की) खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना प्रधानमंत्री जी को उपहार देंगे।’’

देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं। मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है।

मंत्रालय के मुताबिक भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को देश ने टीकाकरण के 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू