लाइव न्यूज़ :

COVID vaccine: भारत ने कोविड वैक्सीन की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर रिकॉर्ड बनाया

By उस्मान | Updated: September 18, 2021 05:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर भारत ने 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनायाइससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया थाचीन में जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे

नयी दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे विश्व इतिहास का सुनहरा अध्याय बताया है।

को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। विभिन्न खबरों के अनुसार इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज का दिन स्वास्थ्यकर्मियों के नाम रहा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था, ‘‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा। मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं। कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता