लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक कोवैक्सीन की पहली खेप रवाना करने को तैयार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 जनवरी भारत बायोटेक कंपनी अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सीन को मंगलवार शाम यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना करने के लिए तैयार है। हवाईअड्डे के मालवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोवैक्सीन को भारत के औषधि महानियंत्रक से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

अधिकारियों ने कोविशील्ड टीकों की पहली खेप मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हमने सीरम इंस्टीट्यूट से हैदराबाद हवाईअड्डे पर टीकों की पहली खेप प्राप्त की। हमने 970 किलोग्राम की खेप प्राप्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम को हैदराबाद से भारत बायोटेक के टीकों की पहली खेप रवाना होने जा रही है। यह 11 स्थानों के लिए रवाना होगी।’’

कोविशील्ड का विकास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने किया है तथा भारत में इसका उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है।

कोवैक्सीन का विकास भारत बायोटेक ने स्वदेश में ही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर किया है।

कोवैक्सीन की आपूर्ति के कार्यक्रम के बारे में जानने के लिए भारत बायोटेक को भेजे ईमेल पर ‘कोई टिप्पणी नहीं’ का जवाब मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे