लाइव न्यूज़ :

भारत ने अन्य देशों को टीके प्रदान करके दुनिया के सामने मिसाल पेश की: मालदीव के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 16, 2021 00:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराने के भारत के कदमों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह इसका एक शानदार उदाहरण है कि बहुपक्षवाद और "वैश्विक गांव" के विचार को किस तरह से क्रियान्वित करना चाहिए।

नई दिल्ली में डिजिटल तरीके से आयोजित रायसीना संवाद में 'बियॉन्ड कोविड: ग्लोबल पब्लिक हेल्थ आफ्टर द पैंडेमिक' नामक परिचर्चा के एक सत्र में बोलते हुए, शाहिद ने कहा कि महामारी से सीखा पहला और सबसे महत्वपूर्ण सबक बहुपक्षवाद का महत्व है और यह कि ‘‘हम एक वैश्विक गांव हैं और अलग-अलग नहीं रह सकते’’।

उन्होंने कहा, "हमें इन वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने प्रयासों को एकजुट करने की जरूरत है। शुरू में महामारी का सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक साथ आना सराहनीय रहा।"

हालांकि, शाहिद ने कहा कि जैसे ही महामारी बढ़ी और टीकाकरण शुरू हो गया। चुनौती से निपटने में एकता में हल्की फूट भी देखी गयी।

अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने बहुपक्षवाद और एक वैश्विक गांव को कैसे काम करना चाहिए, इसका एक उदाहरण बनकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद दी है।

दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए शाहिद ने कहा, "जिस तरह से भारत ने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपने टीकाकरण कार्यक्रम को चलाया है, भारत ने अपने हाथ और दिल खोल दिए हैं, यह सराहनीय और अनुकरणीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां