भारत ने चक्रवात प्रभावित फिजी को राहत सामग्री भेजी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:38 IST2021-01-02T22:38:34+5:302021-01-02T22:38:34+5:30

India sent relief material to cyclone affected Fiji | भारत ने चक्रवात प्रभावित फिजी को राहत सामग्री भेजी

भारत ने चक्रवात प्रभावित फिजी को राहत सामग्री भेजी

नयी दिल्ली, दो जनवरी भारत ने फिजी को चक्रवात प्रभावित उसके लोगों के लिए छह टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है । इससे दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों का पता चलता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए भारत से राहत सामग्री की पहली खेप आज फिजी पहुंची। दूसरी खेप छह जनवरी तक पहुंचने वाली है। ’’

दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश फिजी में 17 और 18 दिसंबर को यासा चक्रवात आया था, जिसने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था और अहम बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

मंत्रालय ने कहा कि प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले देश के तौर पर मित्र देशों को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत सहयोग मुहैया करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत ने राहत सामग्री भेजी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी द्वारा पैदा की गई चुनौतियों के बावजूद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने संक्षिप्त अवधि में छह टन से अधिक राहत सामग्री एकत्र की। इसे एअर इंडिया और फिजी एयरवेज की मदद से सिडनी होते हुए फिजी भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India sent relief material to cyclone affected Fiji

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे