लाइव न्यूज़ :

भारत ने ईरान, बेनिन, बहामास को कोविड-19 रोधी टीके की खेप भेजीं

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ईरान, बेनिन और बहामास को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी हैं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आदान प्रदान की परंपरा जारी है । भारत निर्मित टीके ईरान पहुंचे । ’’

एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीका के प्रति एक और प्रतिबद्धता । भारत निर्मित टीके बेनिन पहुंचे ।

जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रमंडल सम्पर्क...मेड इन इंडिया टीके बहामास पहुंचे ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्वीट साझा किया जिसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में भारत ने दुनिया को दवाइयां मुहैया कराई और अब वह टीके भी उपलब्ध करवा रहा है।

गौरतलब है कि भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए कनाडा, लेसोथो को भारत निर्मित टीके की खेप भेजी थी । इसके अलावा ग्वाटेमाला, केन्या, रवांडा, सेनेगल, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी गई थी ।

इससे पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी थी।

भारत ने कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे।

भारत ने ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई है। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब