लाइव न्यूज़ :

भारत ने ग्वाटेमाला, केन्या को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजीं

By भाषा | Updated: March 3, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 3 मार्च भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए ग्वाटेमाला और केन्या को भारत निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजीं । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ अफ्रीका में आगे बढ़ते हुए । केन्या में भारत निर्मित टीके पहुंचे । ’’

विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में टीका मैत्री अभियान के तहत ग्वाटेमाला में कोविड-19 रोधी टीके पहुंचने की जानकारी दी ।

इससे एक दिन पहले भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी है।

भारत ने कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबूडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे।

गौरतलब है कि ‘कैरीकॉम’ 20 कैरेबियाई देशों का समूह है, जहां करीब 1.6 करोड़ लोग रहते हैं।

भारत ने ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मुहैया कराई हैं। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है ।

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाते हुए दुनिया के विभिन्न देशों को अनुदान सहायता और वाणिज्यिक आपूर्ति के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 361.91 लाख खुराक उपलब्ध करायी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल