लाइव न्यूज़ :

भारत ने सहायता अनुदान के रूप में चक्रवात प्रभावित फिजी को कृषि बीज भेजे

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारत ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात से प्रभावित फिजी के लोगों को आजीविका व्यवस्थित करने में मदद करते हुए सहायता अनुदान के तहत करीब सात टन कृषि बीज की खेप भेजी है । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि यह खेप भारत से हवाई मार्ग से भेजी गई और सिडनी होते हुए यह फिजी पहुंची ।

फिजी में भारतीय उच्चायोग ने बताया, ‘‘ भारत से करीब सात टन कृषि बीज की पहली खेप मंगलवार को नाडी, फिजी पहुंची ।’’

इसमें कहा गया है कि यह मदद कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद भारत द्वारा हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोगियों को मानवीय सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है ।

अधिकारियों ने बताया कि इस खेप में फलों एवं सब्जियों के 14 प्रकार के बीज शामिल हैं जो फिजी सरकार के उष्णकटिबंधीय चक्रवात से प्रभावित फिजी के यासा में समुदायों की आजीविका बहाल करने के प्रयासों में सहायता के अनुरोध पर भेजा गया ।

भारत और फिजी के मित्रतापूर्ण संबंध है और इसमें लोगों के बीच परस्पर सम्पर्क सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग शामिल है । भारत ने जनवरी 2021 में यासा चक्रवात के बाद फिजी को आपदा राहत सहायता प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे