लाइव न्यूज़ :

इथोपिया एयरलाइंस क्रैश के बाद भारत भी हुआ सतर्क, बोइंग से मांगी सूचना

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2019 09:57 IST

पिछले साल लायन एयर क्रैश के बाद भी डीजीसीए ने भारतीय एयरलाइंस के साथ मौजूद बी737 मैक्स विमानों की समीक्षा की थी।

Open in App

पिछले कुछ महीनों में दो बोइंग-737 मैक्स विमानों की दुर्घटना से भारत के भी कान खड़े हो गये हैं। भारत ने रविवार को इथोपिया की एयरलाइंस के क्रैश होने की खबर के बाद बोइंग से सूचना मांगी है। इथोपियन एयरलाइंस क्रैश में क्रू मेंबर समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें चार भारतीय भी शामिल हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी बोइंग एयरक्राफ्ट के क्रैश की खबर आई थी। इंडोनेशिया के लायन एयर बी737 मैक्स के 29 अक्टूबर, 2018 को हुए क्रैश में 189 लोग मारे गये थे।

भारत में फिलहाल स्पाइस जेट और जेट एयरवेज बोइंग 737 मैक्स का इस्तेमाल करते हैं। जेट के कई प्लेन जिसमें बी737 मैक्स भी शामिल है, उन्हें पहले ही उड़ान से रोका जा चुका है। स्पाइस जेट हालांकि अब भी 13 बी737 मैक्स विमानों का इस्तेमाल करता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नागरिक उड्डयन (DGCA) के महानिदेशक (Directorate General) बीएस भुल्लर ने बताया, 'इथोपियन एयरलाइंस का एक बोइंग-737 मैक्स एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हमारे यहां दो एयरलाइंस (जेट एयरवेज और स्पाइसजेट के पास ये एयरक्राफ्ट है) और डीजीसीए अधिकारी सूचना के लिए बोइंग के साथ संपर्क में हैं। सुरक्षा के लिहाज से जो भी कदम उठाने जरूरी होंगे, लिये जाएंगे।'

गौरतलब है कि पिछले साल लायन एयर क्रैश और अमेरिका के फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से बोइंग 737 मैक्स विमानों को लेकर जारी किए गये दिशानिर्दशों के बाद DGCA ने भी स्पाइस जेट और जेट से जरूरी कदम उठाने को कहे थे। 

जेट ने 225 और 205 बी737 मैक्स विमान के ऑर्डर दिये हैं। बताते चलें कि पिछले साल लायन एयर क्रैश के बाद भी डीजीसीए ने भारतीय एयरलाइंस के साथ मौजूद बी737 मैक्स विमानों की समीक्षा की थी। डीजीसीए ने तब कहा था कि इन विमानों में कोई भी खास 'तकनीकी दिक्कत' नजर नहीं आई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां