लाइव न्यूज़ :

भारत, रवांडा ने स्वास्थ्य, ऊर्जा, आधारभूत ढांचे, रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारत और रवांडा ने स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा, नागर विमानन, रक्षा एवं सुरक्षा, आधारभूत ढांचे सहित आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देश कुछ क्षेत्रों में लंबित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को जल्द अंतिम रूप देने पर भी सहमत हुए । विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की 14-15 नवंबर 2021 की किगाली की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की । मुरलीधरन ने इस यात्रा के दौरान रवांडा के विदेश मंत्री डा. विसेंट विरूटा के साथ भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की पहली बैठक की सह अध्यक्षता भी की ।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा, नागर विमानन, संस्कृति रक्षा एवं सुरक्षा, आधारभूत ढांचा सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की तथा द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और बहुस्तरीय मुद्दों पर चर्चा की । दोनों पक्ष लंबित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को जल्द अंतिम रूप देने तथा वर्तमान संस्थागत तंत्र के तहत कार्य करने पर सहमत हुए ।

रवांडा ने उनके देशों में भारत की विकास सहयाता एवं सहयोग कार्य के लिये धन्यवाद दिया ।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने अपनी यात्रा के दौरान रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे से भेंट की।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कागमे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और भारत एवं रवांडा के सामरिक गठजोड़ का उल्लेख करते हुए इनके बीच विशेष संबंधों में पूर्ण क्षमता हासिल करने की इच्छा व्यक्त की ।

विदेश राज्य मंत्री ने राष्ट्रपति कागमे को आधिकारिक यात्रा पर भारत आने का निमंत्रण दिया ।

बयान में कहा गया कि इस यात्रा के दौरान विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन न्याबारोंगो पनबिजली परियोजना देखने गए जिसे भारत की रिण सुविधा के तहत 2015 में पूरा किया था। उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल