लाइव न्यूज़ :

भारत, रूस वोल्गोग्राद में 13 दिवसीय विशाल सैन्य अभ्यास करेंगे

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारत और रूस संयुक्त रूप से एक अगस्त से रूसी शहर वोल्गोग्राद में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित 13 दिन का एक विशाल सैन्य अभ्यास करेंगे। भारतीय सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेना ने कहा कि "इंद्र" अभ्यास का 12वां संस्करण द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में एक और "मील का पत्थर" होगा और भारत तथा रूस के बीच लंबे समय की दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का काम करेगा।

सेना ने कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास के 12वें संस्करण में प्रत्येक पक्ष के 250 जवान भाग लेंगे।

सेना ने कहा, "भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र-21 का 12वां संस्करण 1 से 13 अगस्त तक रूस के वोल्गोग्राद में आयोजित किया जाएगा।"

इसने कहा कि इस अभ्यास में अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त बलों के ढांचे के तहत अनिवार्य आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन शामिल होगा।

सेना ने एक बयान में कहा, "अभ्यास इंद्र-21 भारतीय और रूसी सेनाओं के बीच आपसी विश्वास और अंतरसंबंध को और मजबूत करेगा और दोनों देशों की टुकड़ियों के बीच सर्वोत्तम अभ्यास को साझा करने में सक्षम होगा।"

यह अभ्यास सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में मील का एक और पत्थर होगा और भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का काम करेगा।

इसने कहा कि अभ्यास में भाग लेने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी में एक यंत्रीकृत इन्फैंट्री बटालियन शामिल होगी।

वोल्गोग्राद वोल्गा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित एक प्रमुख रूसी शहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है