लाइव न्यूज़ :

भारत, रूस वार्षिक शिखर बैठक अगले महीने आयोजित होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन अगले महीने भारत आ सकते हैं जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें रक्षा, सुरक्षा सहित दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस यात्रा को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

समझा जाता है कि रूस अगले महीने के मध्य तक भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की पहली खेप की आपूर्ति करेगा ।

शिखर बैठक से पूर्व दोनों पक्ष, टू प्लस टू, विदेश एवं रक्षा मंत्री स्तर की मास्को में उद्घाटन वार्ता कर सकते हैं जिससे दोनों देशों के विशिष्ठ एवं विशेष सामरिक गठजोड़ के सम्पूर्ण आयामों को गति मिलने की उम्मीद है।

समझा जाता है कि दोनों पक्ष रक्षा, कारोबार और निवेश एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई समझौते भी कर सकते हैं ।

शिखर बैठक में सैन्य तकनीकी सहयोग के नवीन ढांचे को कार्यरूप दिया जा सकता है, साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त आयोग की घोषणा की जायेगी ।

गौरतलब है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने अप्रैल में भारत की यात्रा की थी जिसका मकसद वार्षिक भारत रूस शिखर बैठक के लिये आधार तैयार करना था ।

पिछले वर्ष कोविड महामारी के कारण वार्षिक रूस भारत शिखर बैठक स्थगित कर दी गई थी । दोनों देशों के बीच अब तक 20 वार्षिक शिखर बैठक आयोजित की जा चुकी हैं। रूस, भारत का समय की कसौटी पर खरा उतरा सहयोगी और नयी दिल्ली की विदेश नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

समझा जाता है कि शिखर बैठक में अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रम सहित क्षेत्रीय मुद्दों की भी समीक्षा की जायेगी ।

एस-400 सौदे को लेकर घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष इसके लिये प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों