लाइव न्यूज़ :

भारत ने चीन से दो जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में उसके राजदूत ने चीनी जलक्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीय कार्मिकों के मुद्दे को चीन के उप विदेश मंत्री के साथ उठाया है और दोनों जहाजों पर भारतीय चालक दल के सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

चीन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों का हवाला देते हुए दोनों जहाजों- एमवी जग आनंद और एमवी अनस्तासिया को पिछले कुछ महीनों से तट पर खड़े रहने या चालक दल के सदस्यों में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से जब इस बाबत ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास चीन के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राजदूत (विक्रम मिस्री) ने चीन के उप विदेश मंत्री के साथ मुद्दे को एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से उठाया है और एमवी जग आनंद तथा एमवी अनस्तासिया में सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग